माघ महीने में जरूर करने चाहिए ये 5 काम, होगी तरक्की


By Amrendra Kumar Yadav27, Jan 2024 09:00 PMjagran.com

माघ महीने की शुरुआत

माघ महीना बहुत पवित्र माना जाता है, यह महीना श्रीहरि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस महीने में इनकी पूजा का विशेष महत्व है।

26 जनवरी से शुरु हुआ यह महीना

यह महीना 26 जनवरी से शुरु हुआ है और 24 फरवरी को इस महीने का समापन हो रहा है। इस महीने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

इन नियमों का करें पालन

माघ महीने में कुछ नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से विशेष लाभ मिलते हैं। इन नियमों के बारे में बताएंगे।

संगम तट पर करें स्नान

इस महीने में संगम तट पर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पूरे महीने गंगा स्नान करना चाहिए, ऐसा करना संभव नहीं है तो नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

इस महीने का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से होता है, इसलिए इस महीने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और सारे काम पूर्ण होते हैं।

गीता का करें पाठ

इस महीने में गीता का पाठ करें, ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सुबह जल्दी उठें

माघ महीने में देर तक नहीं सोना चाहिए, इस महीने सुबह जल्दी उठें और नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर पवित्र नदी में स्नान करें।

जमीन पर सोएं

इस महीने में जमीन पर सोने का महत्व है, इसके साथ ही इस महीने ज्यादा तला भुना खाने से बचना चाहिए।

तिल का ऐसे करें उपयोग

इस महीने में तिल का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है, तिल को जल में मिलाकर स्नान करें और इसका उबटन लगाएं। वहीं तिल से बनी चीजों का भी सेवन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com