गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है, इस दिन लोग भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत का पालन करते हैं और अन्य उपाय करते हैं।
इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है और आशीर्वाद की कामना की जाती है, हालांकि गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है, इनको करने से नकारात्मकता आती है।
गुरुवार के दिन दाढ़ी-बाल नहीं कटाने चाहिए, ऐसा करने से नेगेटिविटी आती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही नाखून भी नहीं काटना चाहिए।
इस दिन साबुन-शैंपू का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसके अलावा गुरुवार के दिन कपड़े भी नहीं धोने चाहिए।
गुरुवार के दिन घर में पोंछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, जिससे सारे काम बिगड़ने लगते हैं।
गुरुवार के दिन ज्यादा पैसों के लेन-देन से बचें, ऐसा करने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है।
गुरुवार के दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, किसी बड़े का अपमान करने पर जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धुलने चाहिए, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में बुरा असर होता है।
गुरुवार के दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com