महिलाएं रात में न करें ये 4 काम


By Mahak Singh06, Jan 2023 07:27 PMjagran.com

सुख-समृद्धि

हिन्दू धर्म में स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना गया है, जिस घर में मां लक्ष्मी का अनादर होता है, वहां सुख-समृद्धि का कभी वास नहीं होता।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें महिलाओं को रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए।

रात को बाल धोना

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।

खाने की चीजें

सूर्यास्त के बाद महिलाओं को किसी के घर दूध, दही, नमक, तेल और प्याज लेने नहीं जाना चाहिए, ऐसा करने से धन हानि होती है।

झूठे बर्तन

वास्तु के अनुसार रात के समय झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए, इससे घर में मनमुटाव और धन की हानि होती है।

घर की सफाई

सूर्यास्त के बाद घर की सफाई नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।