जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है। वैसे-वैसे इंसाना को बीमारियां भी घेरने लगती है। इंसान को अपने शरीर को निरोग रखने के लिए हमेशा हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जो 40 की उम्र के बाद हर महिला को अपने डाइट में शामिल करने चाहिए। आइए इन फ्रूट्स के बारे में विस्तार से जानें।
महिलाओं को रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। वहीं, आयरन भी खूब मिलता है। अनार एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
पपीता खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे महिलाओं का पेट एकदम बढ़िया रहता है। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
सेब में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी के साथ-साथ आपके दिल का भी ख्याल रखते हैं।
जो महिला रोजाना केले का सेवन करती हैं, तो इससे न केवल उनकी हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि जोड़ों में होने वाले दर्द से भी आपको निजात मिल सकती है। इसमें मैग्नीशियम होता है।
दिमागी सेहत और स्किन को झुर्रियों से बचाने के लिए बेरीज किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन फ्रूट्स को लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com