हिंदू धर्म में कजरी तीज का व्रत बेहद शुभ माना गया है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं रखती है। इस बार कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा। इस व्रत को रखने से पति की लंबी आयु होती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो कजरी तीज का व्रत रखते समय महिलाओं को नहीं करनी चाहिए। आइए इन गलतियों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो महिलाएं कजरी तीज का व्रत रख रही है। उन महिलाओं को इस दौरान भूल से भी पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका व्रत सफल नहीं होगा।
अगर आप कजरी तीज का व्रत रख रही है, तो ऐसे में आपको अपने कपड़ों पर ध्यान देना चाहिए। आपके कपड़े एकदम साफ-सुथरे होने चाहिए। ये गंदे नहीं होने चाहिए।
कजरी तीज व्रत के दिन आपको नाखून नहीं काटने चाहिए। इसके अलावा आपको बाल काटने से भी बचना चाहिए। कजरी तीज व्रत के दिन ये कार्य अशुभ माने जाते हैं।
कजरी तीज का व्रत रखते समय अगर आप झाड़ू लगा रही है, तो ऐसे में आपको यह काम करने से बचना चाहिए। यह काम करने से आपको व्रत का पूरा फल नहीं मिलेगा।
जब कोई व्रत रखा जाता है, तो उसकी कुछ मान्यताएं होती है। ऐसी ही मान्यता कजरी तीज के व्रत से जुड़ी हुई है और मान्यता यह है कि आपको इस दौरान किसी को अपशब्द नहीं बोलने हैं।
अगर आप व्रत रखने के बाद अपना समय को पास करने के लिए सो रही है, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय आपको पूजा-पाठ करना चाहिए।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com