Khatron Ke Khiladi के सीजन 1 से 14 विनर्स की देखें लिस्ट


By Priyam Kumari17, Feb 2025 02:03 PMjagran.com

पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी

एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी टीवी पर एक पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो को होस्ट करते हैं। इसका नाम खतरों के खिलाड़ी है, जिसका 15वीं सीजन बेहद जल्द आना वाला है। इससे पहले आज हम आपको बताएंगे अभी तक के 14 सीजन के विनर्स के बारे में। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 1- 2 के विनर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली अभिनेत्री नेथरा रघुरामन हैं। वहीं, सीजन 2 की विनर अनुष्का मनचंदा बनी थीं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 3-4 के विनर

इस लिस्ट में शब्बीर अहलूवालिया का भी नाम शामिल है। बता दें कि शब्बीर अहलूवालिया ने खतरों के खिलाड़ी 3 के विजेता रह चुके हैं। वहीं, आरती छाबड़िया सीजन 4 की विनर रह चुकी हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 5-6 के विनर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 का खिताब रजनीश दुग्गल ने अपने नाम किया था। वहीं, आशीष चौधरी ने सीजन 6 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 7-8 के विनर

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी 7 के विनर रह चुके हैं। इसके अलावा, सीजन 8 के विजेता शांतनु माहेश्वरी बने थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9-10 के विनर

मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विजेता रह चुके हैं। वहीं, सीजन 10 में करिश्मा तन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11-12 के विनर

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का खिताब जीता। वहीं, सीजन 12 के विनर तुषार कालिया रह चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13-14 के विनर

रैपर डिनो जेम्स ने खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन में जीत दर्ज की। वहीं, टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने सीजन 14 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb