एफआईएच मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से भारत में शुरू होने वाला है और फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 पूल में बांटा गया है, जिसमें कुल 44 मैच खेले जाएंगे।
भारत पूल डी में स्पेन, इंग्लैड और वेल्स के साथ खेलेगा।
भारत बनाम स्पेन - 13 जनवरी 2023 शाम 7 बजे, भारत बनाम इंग्लैंड - 15 जनवरी 2023 शाम 7 बजे और भारत बनाम वेल्स - 19 जनवरी 2023 शाम 7 बजे खेला जाएगा।
भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी जीता था।
जिसके बाद भारतीय टीम को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला।
हॉकी के शौकीन उम्मीद कर रहे हैं कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम 47 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल हो पाएगी।