महिलाओं को जरूर खाने चाहिए खजूर


By Akshara Verma13, Jun 2025 08:00 AMjagran.com

महिलाओं के लिए खजूर खाने के फायदे

खजूर महिलाओं के लिए एक सुपरफूड जैसा होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्मोन, स्किन, हेल्थ और हड्डियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। साथ ही, यह थकान को भी कम करने में मदद करता है।

पीरियड्स के दर्द से राहत

क्या आप जानते हैं खजूर में आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं के पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते है।

एनीमिया से बचाव

महिलाओं में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में खजूर काफी मददगार साबित होता है क्योकि इसमें आयरन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

हड्डियों में मजबूती

खजूर में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। महिलाओं को 30 की उम्र के बाद रोज खजूर का सेवन करना चाहिए।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

खजूर में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह त्वचा और बालों के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। साथ ही, यह धीरे-धीरे बालों को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

शरीर में एनर्जी

खजूर में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिसे खाने से शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा मिलती है। यह शरीर की सभी थकान को एक बारी में दूर करने में सक्षम होता है।

पाचन तंत्र में मजबूत

महिलाओं में एक उम्र के बाद धीरे-धीरे एसिडिटी और गैस की समस्या उत्पन्न होने लगती है, जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। परंतु, इसे कम करने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकती हैं।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

क्या आप जानते हैं खजूर में फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जो महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान भ्रूण के विकास में काफी मदद करता है। साथ ही, यह प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं में भी कमी लाता है।

महिलाओं को एक उम्र के बाद खजूर का सेवन करना इसलिए महत्वपूर्ण होता हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik