खाने के साथ अगर अचार मिल जाए तो यकीनन बहुत मजा आ जाता है। अक्सर हम अपने खाने की थाली में अचार को जरूर शामिल करते हैं। अचार खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
हालांकि, अचार को प्लास्टिक के कंटेनर में स्टोर किया जाता है, लेकिन क्या अचार के लिए प्लास्टिक जार सुरक्षित है? जी नहीं, आइए जानें इसके भारी नुकसान।
अचार के तेज मसाले और तेल प्लास्टिक से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इससे हानिकारक केमिकल अचार में मिल सकते हैं।
अचार के प्लास्टिक जार पर छोटी दरार या खरोंच आसानी से बैक्टीरिया और फंगस के लिए जगह बनाती हैं।
कुछ प्लास्टिक में BPA या अन्य हानिकारक रसायन होते हैं। यह लंबे समय में स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।
प्लास्टिक अचार की नेचुरल खुशबू और मसालेदार स्वाद को बदल सकता है। इसलिए अचार को हमेशा कांच के जार में ही रखें।
प्लास्टिक जार में स्टोरेज लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रहता। अचार जल्दी खट्टा या खराब हो सकता है।
रासायनिक रिसाव और बैक्टीरिया मिलकर लंबे समय में पेट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
प्लास्टिक के जार में अचार रखने के ये नुकसान हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva