क्यों बढ़ रहा है प्याज का भाव? जानें वजह


By Amrendra Kumar Yadav26, Oct 2023 05:13 PMjagran.com

प्याज के बढ़ते दाम

इन दिनों प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ही प्याज की कीमतों में लगभग 15 रूपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है।

फुटकर प्याज का रेट

बीते दिन यानी कल फुटकर बाजार में प्याज का भाव 55-60 रूपये प्रति किलो तक रहा। यह भाव कुछ दिनों पहले तक 40-45 रूपये था।

थोक भाव

वहीं प्याज का थोक भाव बीते दिन 35-40 रूपये देखा गया। कुछ दिनों पहले तक प्याज का थोक भाव 25-30 रूपये था।

महाराष्ट्र की प्याज मंडी

कुछ दिनों पहले तक एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव,जो कि महाराष्ट्र में है, प्याज की कीमतें 2300-2400 रूपये प्रति कुंटल थी जो अब बढ़कर 3800-3900 रूपये हो गई है।

क्यों बढ़ रही हैं प्याज की कीमतें

दरअसल दिसंबर-जनवरी तक प्याज की नई फसल आने की उम्मीद है। पुराने प्याज की मात्रा कम हो गई है और सर्दी के दिनों में प्याज की मांग बढ़ जाती है, इस वजह से प्याज की कीमतों में उछाल आ रहा है।

कब तक कम होंगे प्याज के दाम

प्याज के दाम दिसंबर महीने में कम होने की उम्मीद है। तब तक इसकी नई फसल आ जाएगी। नई फसल आ जाने के बाद प्याज की कीमतें कम होंगी।

व्यापारियों का क्या है कहना

व्यापारियों का मानना है कि नवरात्रि के बाद से प्याज की मांग बढ़ रही है और आपूर्ति कम है, इस वजह से प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM