छठ पूजा में सूप का उपयोग क्यों किया जाता है?


By Ashish Mishra05, Nov 2024 11:10 AMjagran.com

छठ पूजा 2024

आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि छठ पूजा में सूप का उपयोग क्यों होता है?

छठ पूजा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है।

छठ महापर्व शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा।

सूप का इस्तेमाल

छठ पूजा के दौरान बांस के सूप में फल आदि रखकर घाट पर ले जाया जाता है। इस दौरान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।

संतान सुख की प्राप्ति

बांस के सूप की सहायता से छठी मैया को भेट भी दी जाती है। ऐसा करने से संतान का सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

धन लाभ का योग

छठ पूजा के दौरान सूप का उपयोग करने से धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही, धन से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होने लगती हैं।

सूर्य देव होते हैं प्रसन्न

सूप को बेहद पवित्र और शुद्ध माना जाता है। छठ पूजा में इसका उपयोग करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और कार्य में सफलता के योग बनते हैं।

इन चीजों का सेवन न करें

छठ पूजा के दौरान तामसिक चीजें जैसे मांस-मदिरा, लहसुन और प्याज आदि नहीं खानी चाहिए। इस दौरान सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ