रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए क्यों जरूरी है?


By Priyam Kumari08, Dec 2025 02:40 PMjagran.com

डेली वॉक करने के फायदे

हल्की-फुलकी एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा होता है। पैदल चलना भी एक्सरसाइज का एक पार्ट है, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना वॉक करना जरूर क्यों है।

हार्ट हेल्थ में सुधार

रोजाना 30–45 मिनट तेज गति से चलना ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

मांसपेशियां और हड्डियां होगी मजबूत

रोज पैदल चलना पैर, कमर और पीठ की मांसपेशियों के लिए अच्छा है। हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

वजन नियंत्रित रखने में मदद

चलने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। नियमित चलने से मोटापा और शुगर जैसी समस्याओं का जोखिम घटता है।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर

पैदल चलने से तनाव और चिंता कम होती है। इससे एन्डॉर्फिन हॉर्मोन रिलीज होने से मूड अच्छा रहता है और डिप्रेशन का खतरा घटता है।

पाचन शक्ति में सुधार

खाने के बाद हल्की वॉक पाचन को तेज करती है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाती है। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

नींद होती है बेहतर

चलने से शरीर और दिमाग थकते हैं, जिससे नींद गहरी और रेस्टफुल होती है। रोजाना वॉक करने वाले लोग जल्दी सोते हैं और रात में कम जागते हैं।

इम्यूनिटी को करें मजबूत

नियमित चलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

पैदल चलना लंबी उम्र और बेहतर सेहत के लिए अच्छा तरीका है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva