सर्दियों में चेहरा काला क्यों पड़ जाता है? ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra30, Nov 2024 12:16 PMjagran.com

चेहरे पर कालापन

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों के चेहरे पर कालेपन की समस्या होने लगती है, जिससे देखने में चेहरा भद्दा लगने लगता है। आइए जानते हैं कि सर्दी में चेहरा काला क्यों होने लगता है?

चेहरे की देखभाल करना

सर्दी के मौसम में चेहरे की सही से देखभाल न होने से कालेपन की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं।

चेहरा काला क्यों होता है?

सर्दी के मौसम में चेहरे पर नमी कम होने लगती है, जिससे फेस पर कालापन आने लगता है। इसके अलावा, प्रदूषण की वजह से भी चेहरे पर कालेपन की समस्या हो सकती है।

ड्राई स्किन की समस्या

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है, जिससे चेहरे पर कालेपन की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही, स्किन खुरदरी होने लगती है।

ज्यादा दूर तक धूप में रहना

कई लोग सर्दी के मौसम में ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं। ऐसे लोगों का चेहरा काला हो सकता है। इससे बचने के लिए ज्यादा समय तक धूप में नहीं रहना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर भी चेहरे पर कालेपन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए विटामिन बी12 युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक बनी रहती है और दाग-धब्बों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

इन चीजों का सेवन करें

चेहरे पर ग्लो के लिए डाइट में दूध, अंडे, संतरा, फल और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आने लगती है और खूबसूरती बरकरार रहती है।

पढ़ते रहें

चेहरे को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ