छठ में महिलाएं नाक तक सिंदूर क्यों लगाती हैं ?


By Mahak Singh28, Oct 2022 04:29 PMjagran.com

छठ

बच्चों की लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला छठ पर्व देश-दुनिया में मनाया जाता है, यह काफी लोकप्रिय त्योहार बन गया है।

मन्नतों का पर्व

यह सबसे कठिन व्रतों में से एक है, इस पर्व को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है।

सिंदूर

इस व्रत में महिलाएं नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाती हैं, बहुत कम लोगों को पता होगा कि वे ऐसा क्यों करती हैं।

सिंदूर का महत्व

छठ पूजा संतान प्राप्ति और बच्चों की भलाई के लिए की जाती है, ऐसे में इस पूजा में सिंदूर का विशेष महत्व है.

सौभाग्य का प्रतीक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मांग में सिंदूर भरना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि सिंदूर जितना लंबा होगा, पति की उम्र उतनी ही लंबी होगी।

निर्जला व्रत

महिलाएं अपने संतान और सुहाग की मंगल कामना के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।

मनोकामना

जब महिलाएं अपनी मांग में लंबा सिंदूर भरकर छठ माता की पूजा करती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं, तो ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव उनसे प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।