चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं?


By Priyam Kumari15, Apr 2025 02:40 PMjagran.com

पिंपल्स से हैं परेशान?

आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में ये समस्या और बढ़ जाती है।

मुंहासे होने पर क्या करें?

हम अक्सर सोचते हैं कि पिंपल्स सिर्फ हार्मोनल बदलावों, केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट या खराब आहार की वजह से होता हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

क्यों होते हैं चेहरे पर मुंहासे?

दरअसल, कई बार ये परेशानी सिर्फ हमारी ही गलतियों के कारण होने लगती हैं। अगर आप भी मुंहासों से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं चेहरे पर पिंपल्स निकलने के क्या कारण हैं।

गंदे तौलिए का इस्तेमाल करना

चेहरे पर मुंहासे होने का एक बड़ा कारण गंदे तौलिए का इस्तेमाल करना हो सकता है। इसलिए हमेशा साफ कपड़े से ही चेहरे का पसीना पोंछे।

चेहरे पर बार-बार हाथ लगाना

अगर आपके चेहरे पर पहले से ही पिंपल्स हैं, तो चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए बार-बार पिंपल्स को छूने से बचें।

एक्सपायर प्रोडक्ट का यूज

कई बार लोग बिना एक्सपायरी डेट देखे चेहरे पर इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसके कारण चेहरे पर मुंहासे और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

दिन में बार-बार फेस वॉश करना

यदि आप एक दिन में कई बार फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, ऐसा करने से मुंहासों का खतरा बढ़ सकता है।

मुंहासे होने पर क्या करें?

अगर आपके चेहरे पर भी पिंपल्स बार-बार आ जा रहे हैं, तो दिन में सिर्फ दो बार ही फेस वॉश का इस्तेमाल करें।

इन सभी गलतियों को अगर आप भी दोहराते हैं, तो ऐसा न करें। ऐसा करने से चेहरे पर मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva