Bollywood Movies शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती है? जानिए


By Priyam Kumari29, Jan 2025 12:04 PMjagran.com

बॉलीवुड मूवीज

सिनेमा लवर्स शुक्रवार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इसी दिन बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती हैं। शुक्रवार को मूवीज देखने के लिए लोग पहले से ही एडवांस बुकिंग कर लेते हैं।

क्यों शुक्रवार को रिलीज होती हैं फिल्में?

हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बॉलीवुड की फिल्में शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं और आखिर ये सिलसिला किस फिल्म से शुरू हुआ था। आइए जानते हैं इसके पीछे कारण के बारे में।

शुक्रवार रिलीज से बढ़ेगी कमाई?

शुक्रवार को मूवीज रिलीज करने का सबसे बड़ा मकसद इसका बिजनेस स्ट्रेटजी है। बता दें कि फिल्में वीकें से ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को रिलीज होती हैं, क्योंकि वीकेंड पर मूवी देखने के चांसेस ज्यादा होते हैं।

फिल्में देखने के लिए मिलती थी छुट्टी

इतना ही नहीं, पहले मुंबई में छोटी-मोटी कंपनियों के कर्मचारियों को शुक्रवार को हाफ डे मिलता था। ऐसे में उन्हें सिनेमाघरों तक खींचने के लिए शुक्रवार को फिल्में रिलीज किया जाने लगा और यह अभी भी कायम है।

हॉलीवुड से कॉपी है ये ट्रिक

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि शुक्रवार को फिल्में रिलीज करना बॉलीवुड की खुद की रणनीति है, तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि सबसे पहले हॉलीवुड ने शुक्रवार को फिल्में रिलीज की था।

पहली हॉलीवुड फिल्म

बता दें कि 15 दिसंबर 1939 को पहली बार हॉलीवुड फिल्म गॉन विद द विंड को रिलीज किया गया था। बाद में हॉलीवुड से बॉलीवुड में ये चलन शुरू हुआ था। 

पहली शुक्रवार रिलीज बॉलीवुड फिल्म

पहली बार दिलीप कुमार और मधुबाला की फिल्म मुगल-ए-आजम को साल 1960 में शुक्रवार के दिन रिलीज किया गया। यह मूवी काफी शानदार फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया। इसके बाद से ही बॉलीवुड इस परंपरा को चलाती आ रही है।

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb