आज के समय अधिकतर बाइकों में डिस्क ब्रेक देखने को मिलती है।
यदि अपने इस तरह के ब्रेक को ध्यान से देखा होगा तो इसके डिस्क पर आपको छोटे-छोटे छेद नजर आते हैं जो कि ड्रम ब्रेक में नहीं देखने को मिलते।
इस तरह के डिस्क होल केवल दोपहिया वाहनों में नजर आते हैं, कारों में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
डिस्क ब्रेक एक डिस्क प्लेट के माध्यम से गाड़ी को रोकती है। इसमें ब्रेक की प्लेट, ब्रेक पैड मुख्य रूप से काम करते हैं।
जब चालक तेजी से चलती गाड़ी पर ब्रेक लगाता है तो ब्रेक प्लेट और ब्रेक पैड के बीच जबरदस्त रगड़ होती है, जिससे होने वाली घर्षण की वजह से गाड़ी रुक पाती है।
लेकिन यह प्रक्रिया बार-बार करने पर ब्रेक की प्लेट बहुत गर्म हो जाती है और इसके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
इस स्थिति में ये छेद मददगार साबित होते हैं। ब्रेक प्लेट पर बने ये छेद घर्षण के पैदा हुई गर्मी को बाहर निकलते हैं, जिससे डिस्क प्लेट ज्यादा गर्म नहीं होती है।