चिया सीड्स न खाएं ये लोग, पड़ जाएंगे लेने के देने


By Ashish Mishra18, Nov 2024 01:23 PMjagran.com

चिया सीड्स का सेवन

कई लोग चिया सीड्स का सेवन करते हैं। इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

चिया सीड्स न खाएं ये लोग

कई रोग ऐसे होते हैं, जिसमें चिया सीड्स का सेवन करने नुकसानदायक होता है। ऐसे में इन लोगों को चिया सीड्स के सेवन से हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

एलर्जी की समस्या

कई लोगों को चिया सीड्स खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। ऐसे में स्किन पर लाल चकत्ते, सूजन और खुजली की समस्या हो सकती है।

किडनी से जुड़ी समस्या

अगर आप किडनी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चिया सीड्स खाने से बचें। इसमें ऑक्सालेट्स पाया जाता है, जो किडनी में पथरी की समस्या पैदा कर सकता है।

डायबिटीज होने पर न खाएं

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो चिया सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने ब्लड शुगर कम होने लगता है। इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पाचन से जुड़ी समस्या

चिया सीड्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसे पर्याप्त मात्रा में ही खाना चाहिए।

वजन को कम करने में मददगार

अगर आप मोटापे का सामना कर रहे हैं, तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और तेजी से वजन कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ