इन लोगों को न छूने दें पैर वरना हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra02, Jun 2024 06:42 AMjagran.com

पैर छूना

सनातन धर्म में पैर छूने की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को पैर नहीं छूने देना चाहिए?

आशीर्वाद लेना

अक्सर लोग अपने से बड़े व्यक्तियों का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं, जिनसे पैर नहीं टच कराना चाहिए।

इन लोगों को न छूने दें पैर

अगर आप इन लोगों से पैर टच कराते हैं, तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों से दूर से नमस्कार कर लेना चाहिए।

पूजा कर रहे लोग

जो लोग पूजा करने के लिए बैठे हो, उन्हें पैर नहीं छूने देना चाहिए। अगर वह पैर छूते हैं तो पूजा का फल नहीं मिलता है।

बेटियों को पैर न छूने दें

सनातन धर्म में बेटियों का देवी माना जाता है। कन्याओं को गलती से भी पैर नहीं छूने देना चाहिए। पैर रखवाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।

आर्थिक तंगी का सामना करना

कन्याओं से पैर रखवाना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने वाले लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

भांजा-भांजी को पैर स्पर्श न करने दें

मामा-मामी को अपने भांजा-भांजी से पैर स्पर्श नहीं कराने चाहिए। शास्त्रों में भांजा-भांजी को देवता स्वरूप माना गया है।

सो रहे व्यक्ति

सोते हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सोते हुए व्यक्ति का पैर छूना मृत व्यक्ति के पैर छूने जैसा होता है।

पढ़ते रहें

अपने आचरण और संस्कार के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ