एलोवेरा जूस शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। लेकिन क्या इसे हर कोई पी सकता है? आइए जानते हैं, किन लोगों को एलोवेरा जूस पीना चाहिए।
अगर आप शरीर से टॉक्सिन्स यानी जहरीले तत्वों को निकालना चाहते हैं, तो एलोवेरा जूस बेस्ट ऑप्शन है। यह लीवर और किडनी को क्लीन रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
जिन्हें स्किन एलर्जी, मुंहासे या चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत रहती है, उनके लिए एलोवेरा जूस वरदान है। यह अंदर से बॉडी को क्लीन करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
जो लोग कब्ज, एसिडिटी या गैस जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन्हें सुबह खाली पेट एक छोटा गिलास एलोवेरा जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन को बेहतर बनाते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए एलोवेरा जूस किसी नेचुरल मेडिसिन से कम नहीं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है, लेकिन इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
एलोवेरा जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट को बर्न करने में मदद करता है। अगर आप डाइट या वर्कआउट कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह एक ग्लास एलोवेरा जूस पीना बेहद फायदेमंद होगा।
एलोवेरा जूस शरीर में एनर्जी बढ़ाता है और थकान दूर करता है। यह विटामिन B, C और E का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को एक्टिव रखता है।
गर्भवती महिलाएं, बच्चे और जिन लोगों को किडनी या ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए।
सही मात्रा में एलोवेरा जूस पीने से शरीर भीतर से स्वस्थ बनता है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva