बॉलीवुड के इन स्टार्स किड्स के बारे में जानते हैं आप


By Shradha Upadhyay29, Jul 2024 11:00 PMjagran.com

बॉलीवुड स्टार किड्स

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चे यानि स्टार किड्स अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।

ईशान सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बेटे के ईशान सूद को शायद ही कोई जानता होगा। एहसान अपनी पढ़ाई के साथ डांस और जिम्नास्टिक में भी माहिर हैं।

दिशानी चक्रवर्ती

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती पढ़ाई में बेहद होशियार हैं। यह एक्टर की गोद ली हुई बेटी है। दिशानी मूवी राइटिंग के क्षेत्र में अपना करियर आगे ले जाएंगी।

वेदांत माधवन

शानदार बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन स्पोर्ट्स फील्ड में धुरंधर हैं। वेदांत स्विमिंग के शौकीन हैं और आज वो नेशनल लेविल पर कई मेडल हासिल कर चुके हैं।

आरव भाटिया

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव को शायद ही कोई जानता हो। आरव मार्शल आर्ट्स समेत कई खेलों में रूचि रखते हैं।

आलिया कपूर

वेटरन एक्टर शशि कपूर की पोती आलिया कपूर को हर कोई नहीं जानता है। लंदन में रहने वाली आलिया दादी डिंपल कपाड़िया संग अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

समायरा कपूर

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर को बहुत कम ही लोग जानते हैं। खूबसूरती के मामले में समायरा अपनी मां करिश्मा कपूर से कम नहीं हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ