आज ही घर में रखें ये 5 चीजें, हो जाएगी धन की बरसात


By Ashish Mishra06, Oct 2024 12:09 PMjagran.com

घर में रखने वाली चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों को रखने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि धन के लिए घर में किन चीजों को रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन चीजों को पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

घर में रखें ये चीजें

अगर आप धन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो घर में कई शुभ चीजों को रखें। कई चीजें ऐसी हैं, जिसे रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

कमल गट्टे की माला रखें

यह मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। कमल गट्टे की माला को घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

तांबे का कछुआ

कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। तांबे कछुए को घर में रखने से बरकत होती है। इसे उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ होता है।

गोमती चक्र रखें

11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और तिजोरी में हमेशा पैसा रहता है।

शंख रखें

सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, धन में वृद्धि और मन शांत रहता है।

घर में कौड़ी रखें

इसमें मां लक्ष्मी का वास रहता है। कौड़ी को घर में रखने और उसकी पूजा करने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ