अक्सर लोग घर में तरह-तरह के सामान रखते हैं। वहीं, बेडरूम में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो अशुभ होती हैं। आइए जानते हैं कि बेडरूम में किन चीजों को रखने से कंगाली आती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे बेडरूम में रखना अशुभ होता है। इन चीजों को रखने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ता है।
कई लोग बेडरूम में मृतकों की फोटो लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में मृतकों की फोटो लगाना अशुभ होता है। इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
बेडरूम में धारदार या नुकीली चीजें को रखने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
बेडरूम में इन चीजों को रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इन चीजों को आज ही बेडरूम से बाहर कर दें।
बेडरूम में वास्तु दोष होने पर एक कटोरी में समुद्री नमक या कपूर रखकर बेडरूम में रख दें। इससे वास्तु दोष दूर होने लगता है। इसके अलावा, बेड दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
घर में रखने वाली चीजों को बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ