कुबेर देव को कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए?


By Ashish Mishra23, Apr 2024 12:43 PMjagran.com

कुबेर देव की कृपा

जिन लोगों के ऊपर कुबेर की कृपा रहती है, उनके पास धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि कुबेर देव को कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करना जरूरी होता है। इस दौरान भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

कुबेर देव को प्रसाद चढ़ाना

भगवान कुबेर की पूजा करते समय भोग लगाना चाहिए। कई चीजें ऐसी हैं, जो कुबेर देव को बेहद पसंद है। इन चीजों का भोग लगाने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं।

कुबेर देव के प्रिय भोग

कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए चावल की खीर और घी से बनी लापसी, नैवेद्य और धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। इससे कुबेर देव की कृपा बनी रहती है।

कुबेर देव के मंत्र

कुबेर देव का प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुबेर देव की मूर्ति इस दिशा में रखें

वास्तु के अनुसार, घर में कुबेर देव की मूर्ति रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। मूर्ति को इस तरह रखें ताकि कुबेर देव का मुख उत्तर दिशा की तरफ रहे।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

घर में कुबेर देव की मूर्ति रखने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।

घर में सुख-समृद्धि

गृह क्लेश से बचने के लिए घर में कुबेर देव की मूर्ति रखनी चाहिए। इसे रखने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को भोग लागने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

हनुमान जयंती की रात जलाएं इस तेल का दीपक, हनुमान जी होंगे प्रसन्न