घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही, आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि धन के लिए किन पौधों को लगाना चाहिए?
घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान न रखने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिसे घर में लगाने से धन कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे व्यक्ति की कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। शाम के समय इस पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए।
घर में बैम्बू प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को पूर्व दिशा में लगाने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और धन का भंडार भरा रहता है।
इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, क्रासुला का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष रहती है और व्यापार में भी अपार सफलता मिलती है।
वास्तु के अनुसार, इन पौधों को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। वहीं, व्यक्ति के रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने पर तुलसी, बैम्बू प्लांट या क्रासुला का पौधा का पौधा लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धन की कमी को दूर करने वाले पेड़-पौधों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ