सभी लोग धन के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। ऐसे लोगों को कुंडली में इन ग्रहों को मजबूत करना चाहिए। आइए जानते हैं किन ग्रहों के मजबूत होने पर धन की कमी नहीं होती है?
जिन व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही ऐसे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कुंडली में कुछ ग्रहों को मजबूत करके धन से जुड़ी समस्या से बचा जा सकता है।
अगर कुंडली में ग्रह कमजोर होने लगते हैं तो धन से जुड़ी समस्या होने लगती है। यदि इन ग्रहों पर पाप ग्रह की दृष्टि पड़ने लगता है तो परेशानी और बढ़ने लगती है।
शुक्र का संबंध सुख-सुविधा से होता है। कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। वहीं, सफेद वस्त्र का दान करने से भी शुक्र मजबूत होने लगते हैं।
यह ग्रह बुद्धि का कारक ग्रह है। बुध ग्रह बिजनेस में फायदे कराते हैं। बुध की को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा मां सरस्वती और लक्ष्मी की भी पूजा करें।
बुध ग्रह के कमजोर होने पर बुधवार के दिन काली गाय को मिठाई खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।
गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान और धन प्राप्ति से होता है। कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को चीजें दान करनी चाहिए।
कुंडली में ग्रहों को मजबूत करने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ