2 दिन बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा, जलाएं इस तेल का दीपक


By Ashish Mishra20, Jun 2024 12:02 PMjagran.com

ज्येष्ठ पूर्णिमा

सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है?

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है?

इस दिन स्नान-दान करना लाभकारी माना जाता है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून 2024 को मनाई जाएगी।

ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 21 जून को सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 22 जून को 05 बजकर 07 मिनट पर होगा।

दीपक जलाना

घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

घी का दीपक जलाएं

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर रखना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति को बेहतर करना

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना कर रहे लोगों को घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

त्योहारों या विशेष तिथियों पर दीपक जलाने के फायदे जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ