कौन से मंत्र बोलने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं?


By Ashish Mishra13, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

मंगलवार का दिन

यह दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित रहता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं?

हनुमान जी की पूजा करें

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

मंत्र का जाप करें

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मनोकामना की पूर्ति

मंगलवार के दिन महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते, हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होती है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने का मंत्र

मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंत्र हं हनुमंते नम: का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र के जाप से भय दोष भी दूर होने लगते हैं। इसके अलावा, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

बीमारियों से छुटकारा

अगर आप बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सारे रोग दूर होने लगते हैं।

कर्ज से मुक्ति

मंगलवार के दिन ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

कार्य में सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो मंगलवार के दिन इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे साधक को कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

संकट को दूर करने के मंत्र का जाप करने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ