अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा शुरू करने से पहले कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?
रोज पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आपके बनते हुए काम बिगड़ जा रहे हैं, तो पूजा करते समय मंत्र का जाप करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है और तरक्की के योग बनते हैं।
स्नान करने के बाद पूजा करने से पहले ॐ केशवाय नमः, ॐ नारायणाय नमः, ॐ माधवाय नमः, ॐ हृषीकेशाय नम: मंत्र बोलना चाहिए।
पूजा करने से पहले इन मंत्रों को बोलने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पूजा से पहले इन मंत्रों का जाप करने से धन लाभ के योग बनते हैं। वहीं, व्यापार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को भी लाभ होता है।
रोजाना पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पूजा करने से पहले इन मंत्रों को बोलने से कार्य में सफलता मिलती है। वहीं, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ