होलिका दहन के समय कौन सा अनाज जलाया जाता है?


By Ashish Mishra19, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

होलिका दहन

होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस दौरान अग्नि में कई चीजों डाली जाती हैं। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के समय कौन सा अनाज जलाया जाता है?

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में होलिका दहन कर सकते हैं।

होलिका में अर्पित करें ये चीजें

होलिका दहन के समय अग्नि में कई चीजों डाली जाती हैं। इसमें अन्न के अलावा और भी चीजें शामिल होती हैं।

गेहूं की बाली

होली पर्व के समय गेहूं की फसल भी रहती है। होलिका दहन के समय अग्नि में गेहूं की बाली को अनाज के रूप में अर्पित किया जाता है।

होलिका में चावल डालना

मान्यता के अनुसार, होलिका की अग्नि के जलने के बाद चावल डाला जाता है। इससे आपकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

अग्नि में बताशा डालें

होलिका दहन के समय अग्नि में बताशा डालने का विशेष महत्व होता है। बताशा मां लक्ष्मी के बेहद प्रिय है। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

होलिका की परिक्रमा करें

होलिका दहन के दौरान पान का पत्ता लेकर 7 बार अग्नि की परिक्रमा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पान के पत्ते को होलिका में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

होलिका की राख

होली के दिन सुबह होलिका की राख को ले आएं। इसके बाद राख को पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों पर किए जाने वाले उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ