फूलों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। फूल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी फूलों का अत्यधिक महत्व है।
फूलों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके साथ ही इन्हें तिजोरी में रखने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे फूलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर की तिजोरी में रख सकते हैं।
ज्योतिष के नियमों के अनुसार, तिजोरी में कदंब का फूल रखना बहुत शुभ होता है। इसे तिजोरी में रखने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
कदंब का फूल भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय होता है। इसे तिजोरी में रखने से धन आगमन के योग बनते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। इसे तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
तिजोरी में गुड़हल का फूल रखने से रुका हुआ धन वापस मिलता है। इसके अलावा आय के नए स्रोत खुलते हैं।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय गुलाब का फूल अर्पित करें। बाद में इस फूल को तिजोरी में रखें।
तिजोरी में गुलाब का फूल रखने से आर्थिक लाभ मिलते हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा कार्यों में सफलता भी मिलती है।
तिजोरी में ये फूल रखने बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com