चांदी की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए?


By Ashish Mishra13, Mar 2025 04:31 PMjagran.com

चांदी की अंगूठी पहनना

अक्सर लोग हाथों में चांदी की अंगूठी पहनते हैं। इससे कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि चांदी की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए?

चांदी का चंद्रमा से संबंध

ज्योतिष के अनुसार, चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। इसे पहनने जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है शरीर में रोगों के होने का खतरा भी कम रहता है।

चांदी की अंगूठी पहनने के नियम

इसे पहनते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। चांदी की अंगूठी को गलत उंगली में पहनने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है।

चांदी की अंगूठी किस उंगली में पहनें?

इस अंगूठी को दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में पहनना शुभ होता है। इस विधि-विधान से अंगूठी पहनने से कई फायदे होते हैं।

शुक्र और चंद्रमा होंगे मजबूत

दाहिने हाथ की उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से शुक्र और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने लगती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तनाव से मिलता है छुटकारा

दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से तनाव से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, गुस्सा भी कम होने लगता है।

चेहरे पर आती है चमक

चांदी की अंगूठी या छल्ले पहनने से व्यक्ति के चेहरे पर चमक आने लगती है और दाग-धब्बे दूर होने लगते है। इसके अलावा, व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलने लगता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

हाथों में अंगूठी पहनने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ