आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग तेजी से समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। इनमें डबल चिन की समस्या भी शामिल है।
डबल चिन चेहरा मोटा नजर आने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये एक्सरसाइज आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप चिन लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह डबल चिन से छुटकारा दिलाने में काफी प्रभावशाली एक्सरसाइज मानी जाती है।
यह एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले अपनी गर्दन को ऊपर उठाके हुए आसमान की ओर देखें। इसके बाद अपने लिप्स को बाहर निकालें। 10 सेकंड तक ऐसे ही रहें।
डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए आप बॉल से जुड़ी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए एक स्ट्रेस बॉल लें और उसे अपने चिन और गर्दन के बीच में रखें। 1 मिनट तक ऐसे ही रहें।
आप जबड़े से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज डबल चिन से राहत दिलाने में किसी रामबाण से कम नहीं है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
जबड़े से जुड़ी एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले अपने मुंह को हल्का सा बंद करें और फिर अपने जबड़े को कसकर दबाएं। 10-15 मिनट तक यही प्रक्रिया दोहराएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com