सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में शरीर में गर्मी बनी रहे, इसलिए लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन गर्मी का मौसम आते ही लोग इसे खाना छोड़ देते हैं।
कई लोगों का मानना है कि गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में गर्मी या पेट भी खराब हो सकता है। क्या आप भी मानते हैं कि सभी ड्राई फ्रूट्स की तासरी गर्म होती है और यह आपकी हेल्थ को खराब कर सकता है।
बता दें कि हर ड्राई फ्रूट की तासरी गर्म नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन-से ड्राई फूट्स का सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों में भी अंजीर को आप अपनी डाइट में आराम से शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में अंजीर को रातभर के लिए भीगोकर छोड़ दें और सुबह इसे चबाकर खाएं। ऐसा करने से शरीर में गर्मी पैदा नहीं होगी।
अगर आप गर्मियों में खजूर हो सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। यह डाइजेशन के लिए भी बेहतरीन है।
कई लोगों को यह लगता है कि बादाम को सर्फ सर्दियों में ही खाना चाहिए। ऐसे में अगर आप बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएंगे, तो इससे शरीर में ठंडक बनी रहेगी।
किशमिश एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। गर्मी के मौसम में भी किशमिश को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए इसे ओवरनाइट पानी में भीगने दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
आप गर्मियों में भी छुहारे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप डायरेक्ट खा नहीं सकते हैं, तो इसे सुबह दूध में उबालकर खा सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva