विटामिन-बी12 रेड ब्लड सेल्स, सेंट्रल नर्वस सिस्टम फंक्शन और शरीर को एनर्जी देने के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाएं, तो इससे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने लगती है, तो इससे आपको कम दिखने लगता है।
विटामिन-बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स बननी कम हो जाती हैं। इसके चलते शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है और आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं।
विटामिन-बी12 की कमी से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इससे मेमोरी लॉस, डिप्रेशन और व्यवहार में बदलाव हो सकता है।
विटामिन-बी12 की कमी से हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इस विटामिन से भरपूर चीजें खाएं।
विटामिन-बी12 की कमी होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। इससे दिल की सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर आपको लगातार कब्ज, दस्त, भूख न लगना और गैस बनने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो ये भी विटामिन-बी12 की कमी के संकेत हैं।
इन बीमारियों के चलते आप विटामिन-बी12 की कमी के शिकार हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com