हिंदू धर्म में नवरात्रि में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की तस्वीर किस दिशा में रखें?
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल 2024 से हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। इस बीच कलश स्थापना करके मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसा करते समय मां दुर्गा की तस्वीर सही दिशा में रखनी चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर में मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मां दुर्गा की तस्वीर रखने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इससे धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय तस्वीर को दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में तस्वीर रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
अगर आप घर की दक्षिण दिशा में मां दुर्गा की तस्वीर रखते हैं तो सुख-शांति में बाधा आ सकती है। इसके साथ ही परिवार में क्लेश भी बढ़ सकता है।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय अखंड ज्योति जलाना शुभ होता है। इसे आग्नेय दिशा में रखने से शत्रुओं का नाश होता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ