इस दिशा में खड़े होकर करें स्नान, चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra02, Oct 2024 02:05 PMjagran.com

स्नान करना

कई लोग किसी भी दिशा में खड़े होकर स्नान कर लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस दिशा में खड़े होकर स्नान करने से किस्मत बदलती है?

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में चारों दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। दिशाओं को ध्यान में रखकर काम करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलता है।

किस दिशा में मुख करके स्नान करें?

अगर आप भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो शुभ दिशा में मुख करके स्नान करें। इससे परेशानियां दूर होने लगती है और भाग्योदय होता है।

पूर्व दिशा में खड़े होकर स्नान करें

वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में खड़े होकर स्नान करना शुभ होता है। ऐसे आपका मुख भी इसी दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

पूर्व दिशा में मुख करके स्नान करने से शरीर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही, घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को स्नान करते समय पूर्व दिशा की तरफ खड़े होना चाहिए। इस दिशा में खड़े होकर स्नान करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

पितृ दोष से मुक्ति

पूर्व दिशा में मुख करके स्नान करना शुभ होता है। इससे पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है और व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पूर्व दिशा में मुख करके स्नान करें। इससे जल्द कार्य में सफलती मिलती है।

पढ़ते रहें

स्नान करने से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ