हिंदू धर्म में कई पेड़ और पौधों का बहुत अधिक महत्व है। इनमें से एक आंवले का पेड़ है। इसमें जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास होता है।
जिस घर में आंवले के पेड़ होता है। उस घर के परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन-धान्य की बढ़ोतरी भी होती है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि आंवले का पेड़ किस दिशा में लगाना उत्तम होता है और इससे मिलने लाभ के बारे में जानते हैं।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पेड़ लगाना शुभ माना गया है।
इस पेड़ को लगाने से जातक को विशेष लाभ मिलता है। रोजाना इस पेड़ की पूजा और जल देने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है।
घर में आंवले का पेड़ लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
आंवले का पेड़ को लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना गया है।
अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो ऐसे में आंवला एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की डालियों में धागा बांधें। इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें।
अगर आप भी जीवन में खुशियां चाहते हैं तो आंवले का पेड़ पूर्व दिशा में लगाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com