कुबेर देव को रखना है प्रसन्न, घर के इस दिशा में न लगाएं पौधे


By Ashish Mishra17, Nov 2023 02:38 PMjagran.com

घर में पौधे लगाना

अक्सर लोग घर के आसपास पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि घर के किस दिशा में पौधे नहीं लगाने चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में सभी चीजों को वास्तु के नियम के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है।

सकारात्मक ऊर्जा

अगर आप घर के सही दिशा में पौधे लगाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

इस दिशा में न लगाएं पौधे

घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में पौधे नहीं लगाने चाहिए। इन दोनों दिशाओं में पौधा लगाने पर नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है।

फल का पौधा लगाना

अगर आप घर में फल का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाना शुभ होता है।

इस दिशा में लगाएं पौधे

घर में सजावटी फूल वाले पौधों को उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधे लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

यहां पर न लगाएं शमी का पौधा

घर में इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। वहीं, शमी के पौधे को मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता रुष्ट होने लगते हैं।

कुबेर को प्रसन्न करना

अगर आप वास्तु के नियम के अनुसार पौधों को लगाते हैं तो कुबेर देव प्रसन्न रहेंगे। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ