एलोवेरा का पौधा किस दिशा में रखना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 10:30 AMjagran.com

वास्तु में पौधों का महत्व

वास्तु शास्त्र में पौधों का अत्यधित महत्व है। इसमें ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

एलोवेरा प्लांट है बहुत शुभ

एलोवेरा का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से खुशहाली आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कौन सी दिशा है शुभ?

वास्तु में दिशाओं का अत्यधिक महत्व होता है। एलोवेरा का पौधा रखने की शुभ दिशा उत्तर-पूर्व मानी गई है। इस दिशा में एलोवेरा का पौधा रखने से सफलता मिलती है।

आती है पॉजिटिविटी

एलोवेरा के पौधे को सही दिशा में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है।

कार्यों में मिलती है सफलता

वास्तु के नियमों के अनुसार, एलोवेरा के पौधे को सही दिशा में रखने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और तरक्की के योग बनते हैं।

परिवार के लोगों को मिलती है सफलता

वहीं, घर में एलोवेरा लगाने से परिवार के लोगों को सफलता मिलती है और परिवार के लोगों में प्यार बढ़ता है।

मन रहता है शांत

वास्तु के अनुसार, एलोवेरा को घर में सही दिशा में लगाने से मन शांत रहता है और स्ट्रेस दूर होता है।

बेडरूम में न रखें

एलोवेरा के पौधे को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इसे टूटे गमले में भी नहीं रखना चाहिए।

एलोवेरा का पौधा सही दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com