हाथ में लाल धागा किस दिन बांधना चाहिए?


By Ashish Mishra06, Oct 2024 07:11 PMjagran.com

हाथ में धागा

अक्सर लोग हाथ में लाल धागा बांधे रहते हैं। इसे बांधने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ में लाल धागा किस दिन बांधना शुभ होता है?

धागा बांधकर पूजा करना

ऐसी मान्यता है कि हाथ में लाल धागा बांधकर पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है। इस धागे को अग्नि और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

लाल धागा किस दिन बांधे

हाथ में लाल धागा बांधते समय दिन का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे शुभ दिन पर बांधने से पूरे फायदे होते हैं और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

मंगलवार को लाल धागा बांधे

हाथ में लाल धागे को मंगलवार के दिन बांधना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि हाथ में लाल धागा बांधने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।

किस हाथ में धागा बांधे

लाल धागा बांधते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। पुरुषों को दाहिने और महिलाओं को बाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। आप इसे शुभ अवसरों पर भी बांध सकते हैं।

निकाले गए कलावा का क्या करें?

कई बार लोग कलावा निकलने के बाद उसे कहीं भी रख देते हैं। कलावा निकलने के बाद उसे पीपल के पेड़ के नीचे या बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

ऐसा कहा जाता है कि हाथ में लाल धागा बांधने से व्यक्ति तरक्की करता है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है धन का आवागमन भी होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

मंगलवार के दिन हाथ में लाल धागे बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

हाथ में पहनने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ