कई लोग सप्ताह में कभी भी सोने की खरीदारी कर लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस दिन सोना खरीदने से बचना चाहिए?
धर्म शास्त्रों में सोने का संबंध कुबेद देव और माता लक्ष्मी से बताया गया है। इसे खरीदने के लिए शुभ दिन और मुहूर्त का चयन करना बेहद लाभकारी होता है।
सप्ताह में कई दिन ऐसे होते हैं, जिस दिन सोना खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन सोना खरीदने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।
सप्ताह में शनिवार के दिन सोना खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन सोना खरीदने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सोना को सूर्य देव से जोड़ा जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन इसे खरीदने से सूर्य देव नाराज होने लगते हैं। इससे व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
शनिवार के दिन सोना खरीदने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। इसके साथ ही, तरक्की रुक सकती है और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
सोने की खरीदारी करने के लिए रविवार और गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
रविवार और गुरुवार को सोना खरीदने से मां लक्ष्मी, कुबेर देव और सूर्य प्रसन्न होते हैं। इससे धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है और व्यक्ति तरक्की करता है।
खरीदारी करने के लिए शुभ दिन के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ