हफ्ते के इन दिनों में गाय को रोटी खिलाना होता है शुभ


By Ashish Mishra15, Nov 2024 02:32 PMjagran.com

गाय को रोटी खिलाना

अक्सर लोग गाय को रोटी खिलाते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि हफ्ते में किस दिन गाय को रोटी खिलाना शुभ होता है?

देवी-देवताओं का वास

ऐसा कहा जाता है कि गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का प्राप्ति होती है।

गाय को रोटी कब खिलाएं?

अगर आप गाय को रोटी खिला रहे हैं, तो दिन का विशेष ध्यान रखें। शुभ दिनों में गाय को रोटी खिलाने से जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।

रविवार को रोटी खिलाएं

यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन गाय को रोटी में घी लगाकर खिलाना लाभकारी माना जाता है। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं।

गुरुवार को रोटी खिलाएं

इस दिन गाय को रोटी के साथ गुड़ और चने खिलाना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

शुक्र और शनिवार

शुक्रवार को गाय को रोटी के साथ चावल खिलाने से शुक्र मजबूत होते हैं। वहीं, शनिवार के दिन काली गाय को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती दूर होती है।

परेशानियों से छुटकारा

गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

धन की कमी से छुटकारा

पैसों की तंगी का सामना करने वाले लोगों को गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

गाय को रोटी खिलाने के फायदों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ