हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को किस दिन लगाना चाहिए?
तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
घर के क्लेश को दूर करने के लिए तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन लगाना अच्छा माना जाता है।
घर में गुरुवार को तुलसी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इससे जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।
तुलसी के पौधे को रविवार के दिन नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन तुलसी के पौधे को छूने से बचना चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना जाता है।
कई लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को गुरुवार के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे को हमेश घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ