अक्सर लोग धन की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए तिजोरी में शंख रखना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि तिजोरी में कौन सा शंख रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
धन लाभ के लिए तिजोरी में शंख रखने की सलाह दी जाती है। इसे रखने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को जीवन में किसी भी चीज की परेशानी नहीं होती है।
तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से चुंबक की तरह धन आकर्षिक होता है।
तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के ऊपर कृपा बनाए रखती हैं। ऐसे में व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख रखने से वास्तु दोष दूर होने लगता है। इसके अलावा, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो पूजा स्थल पर शंख रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के नियमानुसार घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ