नवरात्रि के पहले दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?


By Ashish Mishra30, Sep 2024 01:28 PMjagran.com

शारदीय नवरात्रि 2024

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 03 अक्टूबर से होगी। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को होगा। इस दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

मां शैलपुत्री की पूजा करना

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। वहीं, नवरात्रि के दौरान कपड़ों के रंग का विशेष महत्व होता है। हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने का विधान होता है।

पीले रंग के कपड़े पहनें

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। पीला रंग मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग है।

लाल रंग के कपड़े पहनें

नवरात्रि में लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसे में आप पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर भी पूजा-पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

मां शैलपुत्री की कृपा

नवरात्रि में पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां शैलपुत्री प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही, साधक पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

मंत्र का जाप करें

मां शैलपुत्री की पूजा करते समय ऊं ऐं ह्नीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम: मंत्र का जाप करें। इससे माता जी प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देती हैं।

मां शैलपुत्री को भोग लगाएं

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को घी से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। घी से बने बादाम के हलवे का भोग लगाना बेहद शुभ होता है।

पढ़ते रहें

नवरात्रि में पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ