हरतालिका तीज पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?


By Ashish Mishra05, Sep 2024 11:30 AMjagran.com

हरतालिका तीज

सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

हरतालिका तीज कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका का व्रत 06 सितम्बर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज पूजन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

किस रंग के कपड़े पहनें

हरतालिका तीज पर पूजा करते समय शुभ रंगों वाले कपड़े पहनने चाहिए। इन कपड़ों को पहनकर पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

हरे रंग के कपड़े पहनें

हरतालिका तीज पर पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लाल रंग के कपड़े पहनें

हरतालिका तीज पर लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

पीले रंग के कपड़े पहनें

हरतालिका तीज पर पीले रंग के कपड़े भी पहनना शुभ होता है। इसे पहनने से जीवन में खुशियों आती हैं और मनोकामना पूरी होती है।

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान माता पार्वती को सोहल श्रृंगार अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन मधुर होता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ