पुरुषों को हाथ में कौन सा कड़ा पहनना चाहिए?


By Ashish Mishra30, Apr 2024 01:44 PMjagran.com

कड़ा पहनना

आपके अक्सर लोगों को हाथ में कड़ा पहने हुए देखा होगा। आइए जानते हैं कि पुरुषों को हाथ में कौन-सा कड़ा पहनना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र

इस शास्त्र में कड़ा पहनने के नियम के बारे में बताया गया है। इसे पहनने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

चांदी का कड़ा पहनना

पुरुषों के लिए चांदी का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, दाहिने हाथ में चांदी का कड़ा पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करना

अगर आपकी कुडंली में चंद्रमा कमजोर हैं, तो हाथ में चांदी का कड़ा पहनें। इससे चंद्रमा ग्रह मजबूत होने लगता है। इससे कार्यों में सफलता मिलती है।

मानसिक तनाव से छुटकारा

अगर आप मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, तो हाथ में चांदी का कड़ा धारण करें। इससे तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।

क्रोध से छुटकारा

चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है। हाथ में चांदी का कड़ा पहनने से शीतलता प्रदान होती है और क्रोध दूर होने लगता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हाथ में चांदी का कड़ा जरूर पहनें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी बेहतर होती है।

सकारात्मक विचारों का विकास

अक्सर लोगों के मन में नकारात्मक विचार आते रहते हैं, ऐसे लोगों को हाथ में चांदी का कड़ा पहनना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर सकारात्मक विचारों का विकास होता है।

पढ़ते रहें

परेशानियों को दूर करने के लिए धारण करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ