भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राशियां कौन सी हैं?


By Amrendra Kumar Yadav30, Aug 2024 01:40 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और प्रत्येक राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। व्यक्ति की राशि के आधार पर ही उसके स्वभाव और भविष्य का आकलन किया जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राशियां

भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी को मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जी की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहती है। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि

यह राशि भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। इस राशि के लोगों को करियर में अपार सफलता मिलती है। भगवान श्रीकृष्ण इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

श्रीकृष्ण जी की करें पूजा

इस राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों पर भी श्रीकृष्ण जी की विशेष कृपा रहती है। श्रीकृष्ण जी की कृपा से इस राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

सिंह राशि के लोग

यह राशि भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इस राशि के लोगों पर श्रीकृष्ण जी विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। इन लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करें

इस राशि के लोग श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए कृष्ण जी और राधा जी की पूजा करें। इस राशि के लोग स्वभाव से मेहनती होते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। इस राशि के लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण विशेष रूप से मेहरबान होते हैं। उनके आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

भगवान श्रीकृष्ण को ये राशियां बहुत प्रिय हैं। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM