घर पर ये 4 पौधे लगाने से जीवनभर बनी रहेगी गरीबी


By Farhan Khan11, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

घर में न लगाएं ये पेड़ पौधे

हिंदू धर्म शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। वहीं, कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी है, जिन्हें घर में लगाने की मनाही की जाती है। आइए इन पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से जानें।

कांटेदार पौधे

घर के आगे और पीछे कांटे या दूध वाले पौधों को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से शत्रु से भय और धन का नाश होता है।

पीपल का पेड़

घर के पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगाने से जीवन में पैसों की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी घर पर पीपल का पेड़ न लगाएं।

गूलर का पेड़

हालांकि शास्त्रों में निहित है कि घर पर गूलर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार पर भी परेशानी आ सकती है।

कटहल का पेड़

घर के पीछे या दक्षिण दिशा में कटहल का पेड़ न लगाएं। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर कटहल का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है।

बन सकती है गृह क्लेश की स्थिति

इस पौधे के लगाने से जीवन में कई प्रकार के संकटों का आगमन होता है। गृह क्लेश जैसी स्थिति भी बनने लगती है। आपको यह पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा

मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्यों की आय भी घटने लगती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com